भारत में Starlink की लॉन्चिंग अटकी, मंजूरी देने के मूड में नहीं है सरकार, आखिर क्यों?

Starlink की भारत में लॉन्चिंग अब अटकते हुए नजर आ रही है। 2-4 महीने पहले जहां Starlink की लॉन्चिंग की चर्चा जोरों पर थी, वहीं अब यह खत्म होते दिख रहा है। सरकार एलन मस्क को मंजूरी देने के मूड में नहीं है।

एलन मस्क की कंपनी SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink को भारत में नई नियामकीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों को देखते हुए Starlink को सैटेलाइट के बीच सीधे डेटा ट्रांसफर करने वाली तकनीक का बिना किसी नियंत्रण के इस्तेमाल करने की अनुमति देने के पक्ष में नहीं है।

Starlink

भारत में Starlink की लॉन्चिंग अटकी, मंजूरी देने के मूड में नहीं है सरकार, आखिर क्यों?

Laser Inter-Satellite Link तकनीक पर सरकार की नजर

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों की चिंता Starlink की Laser Inter-Satellite Link (LISL) तकनीक को लेकर है। इस तकनीक की मदद से अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट आपस में सीधे संपर्क कर सकते हैं और डेटा को एक सैटेलाइट से दूसरे सैटेलाइट तक भेज सकते हैं।

End of Feed