Airtel और एलन मस्क की SpaceX ने की पार्टनरशिप, मिलकर भारत में लॉन्च करेंगे Starlink सैटेलाइट इंटरनेट!

Airtel partnership with SpaceX Starlink: एयरटेल पहले से ही सैटेलाइट इंटरनेट के लिए यूटेलसैट वनवेब (Eutelsat OneWeb) के साथ काम कर रहा है। अब स्टारलिंक को जोड़ने से एयरटेल को उन क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कम या बिल्कुल नहीं है। बता दें कि एयरटेल पहले से ही सैटेलाइट इंटरनेट के लिए यूटेलसैट वनवेब (Eutelsat OneWeb) के साथ काम कर रहा है।

Airtel partnership with SpaceX Starlink: एयरटेल ने भारत में स्टारलिंक इंटरनेट लाने के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स से पार्टनरशिप की घोषणा कर दी है। एयरटेल ने स्पेसएक्स के साथ एक समझौता किया है, जिससे स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट भारत में लाया जाएगा। हालांकि, यह सौदा स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक सर्विस बेचने की सरकारी मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। इस पार्टनरशिप के बाद अब जल्द भारत में स्टारलिंक की एंट्री हो सकती है।

जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है Starlink

एयरटेल और स्पेसएक्स की पार्टनरशिप के बाद जल्द भारत में स्टारलिंक की एंट्री हो सकती है। पार्टनरशिप के तहत एयरटेल और स्पेसएक्स मिलकर काम करने के विभिन्न तरीकों की तलाश करेंगे। एयरटेल अपने स्टोर्स में स्टारलिंक का उपकरण बेच सकता है और व्यवसायों को इसकी सर्विस प्रदान कर सकता है। इसके अलावा, दोनों कंपनियां ग्रामीण स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाने के लिए स्टारलिंक का उपयोग करने की योजना बना रही हैं।

End of Feed