Sony ने बढ़ाई PlayStation 5 की कीमतें, कई देशों में महंगा हुआ गेमिंग का शौक

PlayStation 5 और उससे जुड़े डिवाइसेज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी गेमर्स के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में गेमिंग इंडस्ट्री पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Sony ने एक बार फिर अपने लोकप्रिय गेमिंग कंसोल PlayStation 5 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और जापान के बाद अब कंपनी ने दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बार कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ स्टैंडर्ड PS5 तक ही सीमित नहीं है, बल्कि PS5 Pro और PlayStation Portal पर भी पड़ा है। कंपनी के मुताबिक, नई कीमतें 1 मई 2026 से लागू होंगी।

Sony hikes PlayStation 5 prices

Sony ने बढ़ाई PlayStation 5 की कीमतें, कई देशों में महंगा हुआ गेमिंग का शौक

अलग-अलग देशों में नई कीमतें

सिंगापुर में स्टैंडर्ड PS5 की कीमत SGD 849 (लगभग ₹63,000) हो गई है, जबकि डिजिटल एडिशन SGD 764 (करीब ₹56,000) में मिलेगा। वहीं PlayStation 5 Pro की कीमत SGD 1,167 (लगभग ₹86,000) तक पहुंच गई है। मलेशिया में स्टैंडर्ड मॉडल MYR 2,799 (लगभग ₹67,000), डिजिटल एडिशन MYR 2,499 (करीब ₹60,000) और PS5 Pro MYR 3,999 (लगभग ₹95,000) में उपलब्ध होगा।

End of Feed