iPhone 18 Pro के लिए बेच दिया सोना, पत्नी को गिफ्ट करेगा Burgundy कलर वाला आईफोन

iPhone 18 Pro Sale in India: दिल्ली के एक शख्स ने पत्नी के लिए iPhone 18 Pro खरीदने को सोना बेच दिया। कई लोग पंजाब से आईफोन खरीदने के लिए दिल्ली और नोएडा पहुंचे हैं।

iPhone 18 Pro Sale in India: इस महीने की शुरुआत में जब Apple ने iPhone 18 सीरीज लॉन्च की थी तो सबने कहा था कि यह काफी महंगा है, कौन-ही खरीदेगा, लेकिन आज यानी 18 सितंबर को iPhone 18 Pro की सेल शुरू हुई तो पूरी दुनिया में अलग ही नजारा देखने को मिला। ऐप्पल के स्टोर पर नए आईफोन को खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नोएडा स्थित Apple Store के बाहर सुबह स्टोर खुलने से पहले ही खरीदारों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान एक दिल्ली के शख्स ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के लिए iPhone 18 Pro खरीदने को सोना तक बेच दिया।

iPhone 18 Pro Sale in India

कीमत बढ़ने के बावजूद खरीदारों में उत्साह/Photo-Social Media

पत्नी को देना था Burgundy कलर का iPhone 18 Pro

इंडिया टूडे Tech की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा के DLF Mall of India में Apple Store के बाहर सुबह 8 बजे से पहले ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। कतार में सबसे आगे खड़े दिल्ली के एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के लिए iPhone 18 Pro खरीदने आया है।

End of Feed