SHARP की भारतीय AC मार्केट में दमदार वापसी, लॉन्च किए Reiryou, Seiryo और Plasma Chill सीरीज के नए मॉडल

SHARP Reiryou Seiyro and Plasma Chill AC series: SHARP ने Reiryou, Seiryo और Plasma Chill नाम से तीन अलग-अलग सीरीज उतारी हैं, जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से डिजाइन की गई हैं। Seiryo सीरीज को 1 टन से 1.5 टन की क्षमता में लॉन्च किया गया है। यह मॉडल संतुलित परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के साथ आते हैं, जो भारतीय घरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।

SHARP Reiryou Seiyro and Plasma Chill AC series: जापान की टेक्नोलॉजी कंपनी शार्प बिजनेस सिस्टम्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में एयर कंडीशनर की अपनी नई सीरीज Reiryou, Seiryo और प्लाज्मा चिल (Plasma Chill) को लॉन्च कर दिया है। यह एसी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, एनर्जी एफिशियंट और हाई-कूलिंग क्षमता के साथ आते हैं। चलिए जानते हैं इनकी खासियत और कीमत के बारे में...

बेहतर कूलिंग और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन

SHARP के नए एयर कंडीशनर 7-स्टेज फिल्ट्रेशन, 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड, i-FEEL सेंसर, सेल्फ-डायग्नोसिस और सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स से लैस हैं। ये मॉडल न केवल तेज़ और प्रभावी कूलिंग प्रदान करते हैं बल्कि एयर प्यूरिफिकेशन और कम मेंटेनेंस की सुविधा भी देते हैं। ट्विन रोटरी इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस ये AC 58 डिग्री तक के हाई टेम्प्रेचर में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम हैं।

End of Feed