प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Apple iPhones सबसे ऊपर आते हैं। अपने प्रीमियम फीचर्स और शानदार डिजाइन की वजह से एप्पल आईफोन्स की डिमांड दुनियाभर में सबसे सबसे ज्यादा रहती है। आईफोन्स नॉर्मल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी महंगे आते हैं इसलिए अधिकांश लोग सीरीज का बेस वेरिएंट ही खरीदते हैं। बेस वेरिएंट लेकर लोग अपना शौक तो पूरा कर लेते हैं लेकिन कम स्टोरेज उन्हें अक्सर परेशान करती हैं। अगर आपके पास आईफोन है और उसमें स्टोरेज कम है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।
सैनडिस्क ने करोड़ों यूजर्स की खत्म की बड़ी टेंशन।(फोटो क्रेडिट-Digit)
दिग्गज कंपनी Sandisk की तरफ से भारत में नई Creator Series स्टोरेज डिवाइस को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस नई स्टोरेज डिवाइस को खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया है। Sandisc की तरफ से इस सीरीज में microSD Card, SD UHS-II Card, USB-C फ्लैश ड्राइव्स शामिल हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने आईफोन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए MagSafe कम्पैटिबल iPhone SSD और Phone Drive को भी लॉन्च किया है।
आपको बता दें कि सैनडिस्क अपनी इस स्टोरेज डिवाइस के साथ ग्राहकों को खरीदारी पर धमाकेदार ऑफर दे रही है। अगर आप इन लेटेस्ट स्टोरेज डिवाइस को खरीदते हैं तो आपको Adobe Lightroom या Adobe Creative Cloud का फ्री ट्रायल मेंबरशिप भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक लेटेस्ट लॉन्च डिवाइस हाई रेजोल्यूशन वीडियो ट्रांसफर, जनरेटिव AI प्रोजेक्ट्स समेत दूसरे कई सारे क्रिएटिव वर्क में यूजर्स की बड़ी मदद करने वाले हैं।
Sandisk Creator Series microSD और SD Card की खासियत और कीमतें
Sandisk ने अपनी नई Creator रेंज में‘Sandisk Creator microSD Card’ को पहले प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी खास बात की बात करें तो इसमें यूजर्स को 1TB तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें आपको काफी तेज रीड और राइट स्पीड मिलने वाली है। कंपनी के मुताबिक इसमें आपको 190MBps की रीड स्पीड और 130MBps की राइट स्पीड मिल सकती है। कंपनी के अनुसार यह कार्ड 4K और 5.3K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हैं। अगर आप इसे खरीदते हैं तो बता दें कि इसमें आपको 128GB की स्टोरेज के लिए 1,809 रुपये और 1TB के लिए 11,499 रुपये है।
कंपनी ने इसमें Sandisk Creator SD UHS-II Card भी लॉन्च किया है। इस कार्ड का इस्तेमाल यूजर्स अपने हाई रेजोल्यूशन कैमरे के लिए कर सकते हैं। यह कार्ड 6K वीडियो और RAW फाइल्स को सपोर्ट करता है। अगर आप इसका 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लेते हैं तो इसके लिए 4,999 रुपये खर्च करना होगा। अगर आप 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो इसके लिए 17,499 रुपये खर्च करने होंगे।
आईफोन यूजर्स की टेंशन होगी कम
सैंडिस्क की तरफ से आईफोन यूजर्स के लिए नई Creator USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च की है, जिसकी स्पीड 400MBps तक जाती है। यह ड्राइव सभी USB-C पोर्ट वाले डिवाइसेज़ जैसे पीसी, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन के साथ कम्पैटिबल है। इसका 256GB वेरिएंट ₹2,029 में उपलब्ध है और यह ड्राइव 1TB तक की स्टोरेज में खरीदी जा सकती है।
इसके अलावा, कंपनी ने Sandisk Creator Phone Drive भी पेश की है, जिसे खासतौर पर मोबाइल यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें दो कनेक्टर – Lightning और USB-C दिए गए हैं, जिससे यह iPhone, iPad, Mac, Android और PC के बीच डेटा ट्रांसफर और बैकअप को आसान बनाता है। इसका 256GB मॉडल ₹4,899 से शुरू होता है। अगर आप इन दोनों प्रोडक्ट्स को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इन्हें आप अमेजन से खरीद सकेंगे।
