3 बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है ये धमाकेदार स्मार्टफोन, Apple-Google सबके छूटेंगे पसीने

लीक्स की मानें तो पहली बैटरी से तीसरी बैटरी की साइज बढ़ती जाएगी जिससे कुल बैटरी क्षमता मार्केट में मौजूद दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में कहीं अधिक होने की संभावना है। कैमरे वाले पैनल में सबसे छोटी होगी जबकि वहीं तीसरे पैनल में यूजर्स को सबसे बड़ी बैटरी मिलेगी।

स्मार्टफोन का मार्केट सबसे ज्यादा कंपीटीशन वाला मार्केट है। हर महीने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स बाजार में दस्तक देते हैं। सभी स्मार्टफोन मेकर कंपनियां कोशिश करती हैं कि उनका स्मार्टफोन सबसे अलग और बेहतर हो। यही वजह कि स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी तेजी से अपग्रेड हो रही है। इस बीच एक ऐस खबर सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है। बाजार में बहुत जल्द एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है जिसमें एक या दो बैटरी नहीं बल्कि तीन बैटरी मौजूद होगी।

Tri Fold SMartphone

जल्द ही बाजार में एंट्री कर सकता है नया ट्राई फोल्डेबल स्मार्टफोन।

तीन बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने का यह कारना साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग की तरफ से हो सकता है। सैमसंग के Tri Fold स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि कंपनी अपना ट्राई फोल्डेबल स्मार्टफोन 2025 में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल अभी इसको लेकर कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है।

End of Feed