Samsung ने लॉन्च किए नए AI स्मार्ट ग्लास, बिना फोन निकाले मिलेंगे Gemini और Bixby के फीचर्स

Samsung का कहना है कि इन स्मार्ट ग्लास का डिजाइन ऐसा रखा गया है कि इन्हें रोजमर्रा में आसानी से पहना जा सके। इनका फ्रेम हल्का और पतला है, जिससे लंबे समय तक पहनने में भी दिक्कत नहीं होगी।

Samsung ने लंदन में हुए Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अपने पहले Samsung Intelligent Eyewear यानी AI स्मार्ट ग्लास पेश किए हैं। कंपनी ने AR (ऑगमेंटेड रियलिटी) ग्लास बनाने की बजाय ऐसे हल्के स्मार्ट ग्लास तैयार किए हैं, जो देखने और पहनने में बिल्कुल आम चश्मे जैसे लगते हैं। ये ग्लास स्मार्टफोन के साथ मिलकर काम करते हैं और इनमें Google Gemini, Samsung Bixby और Android XR का सपोर्ट मिलता है। Samsung ने इन्हें Google, Qualcomm, Gentle Monster और Warby Parker के साथ मिलकर तैयार किया है।

Smart Glass

सैमसंग के इस स्मार्ट ग्लास में आपको कई सारे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

Samsung का कहना है कि इन स्मार्ट ग्लास का डिजाइन ऐसा रखा गया है कि इन्हें रोजमर्रा में आसानी से पहना जा सके। इनका फ्रेम हल्का और पतला है, जिससे लंबे समय तक पहनने में भी दिक्कत नहीं होगी। Gentle Monster और Warby Parker के साथ पार्टनरशिप की वजह से यूजर्स को अलग-अलग फ्रेम, रंग और लेंस के कई विकल्प भी मिलेंगे।

End of Feed