Galaxy Unpacked 2024: सैमसंग आज खोलेगा अपना पिटारा, लॉन्च होंगे फोल्डेबल फोन, यहां देख सकेंगे लाइव

Samsung Galaxy Unpacked 2024: साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट में सैमसंग Galaxy Z Fold 6, Galaxy Flip 6, गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा, गैलेक्सी वॉच 7, गैलेक्सी बड्स 3 प्रो, गैलेक्सी बड्स 3 और गैलेक्सी रिंग को पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy Unpacked 2024: सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड का इंतजार खत्म हो गया है। टेक दिग्गज अपने इस इवेंट में अगली जनरेशन के फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और जेड फ्लिप 6 को पेश करेगी। गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 जुलाई वर्जन 10 जुलाई को पेरिस में हो रहा है और दुनिया भर के लोग इन प्रोडक्ट की एक झलक पाने के लिए उत्साह के साथ इंतजार कर रहे होंगे।

End of Feed