Samsung ला रहा है दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S25 Edge भी होगा फेल

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग के पोर्टफोलियो में कई सारे प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। सैमसंग अब एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जो कि दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन हो सकता है। सैमसंग का यह अपकमिंग फोन Samsung Galaxy S26 Edge हो सकता है।

Samsung Upcoming Smartphone: साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग के पास अपने फैंस के लिए एक से बढकर एक तगड़े स्मार्टफोन्स हैं। कुछ समय पहले सैमसंग की तरफ से Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया गया था। यह सैमसंग का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन था लेकिन अब कंपनी एक बड़ा धमाका करने की प्लानिंग में है। सैमसंग अब एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जो दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन हो सकता है। लीक्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Edge हो सकता है।

Samsung Galaxy S26 5G

सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि सैमसंग ने 13 मई को Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया था। अपने स्लिम डिजाइन की वजह से इस स्मार्टफोन ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब नई लीक में यह कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S26 Edge इससे भी पतला होगा। इसके लिए कंपनी स्मार्टफोन में एक खास तरह की बैटरी का इस्तेमाल करेगी।

End of Feed