Instagram ने हाल ही में तीन नए फीचर्स पेश किए हैं जिनमें सबसे खास है “Repost” फीचर है। इस फीचर को लेकर यूजर्स में काफी क्रेज है, हालांकि इस फीचर को लोग अभी पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं। आज हम आपको इंस्टाग्राम के इस फीचर के बारे में विस्तार से बतांगे। Repost के जरिए यूजर्स अपने पसंदीदा Reels और Posts को सीधे अपनी फीड पर रिपोस्ट कर सकते हैं और इसके साथ ही ओरिजिनल क्रिएटर को क्रेडिट भी दिया जाएगा।
पहले और अब का फर्क
पहले Instagram पर किसी और का कंटेंट शेयर करने के लिए यूजर्स के पास सिर्फ दो विकल्प थे, उसे अपनी Story में शेयर करना या Direct Message के जरिए दोस्तों को भेजना, लेकिन अब Repost फीचर के आने से शेयर किया गया कंटेंट यूजर की प्रोफाइल पर एक अलग “Reposts” टैब में भी दिखेगा, ठीक वैसे ही जैसे “Tagged Photos” टैब काम करता है। इससे शेयर किए गए पोस्ट को ट्रैक करना और दोबारा देखना आसान हो जाएगा।
क्रिएटर्स को क्या फायदा होगा?
रिपोस्ट होने पर क्रिएटर का यूजरनेम हमेशा दिखाई देगा और वह सीधे ओरिजिनल पोस्ट से लिंक रहेगा। इससे उनका काम नए दर्शकों तक ऑर्गैनिक तरीके से पहुंचेगा, बिना पेड प्रमोशन की जरूरत के। रिपोस्ट एक तरह की रिकमेंडेशन की तरह काम करेगा, जिससे कंटेंट की रीच बढ़ेगी।
Repost फीचर कैसे काम करता है?
- Reels और Posts के नीचे Repost बटन (दो तीरों वाला स्क्वायर आइकन) दिखाई देगा।
- यूजर रिपोस्ट करते समय कोई कमेंट या नोट भी जोड़ सकता है।
- रिपोस्ट करने के बाद यह कंटेंट यूजर की Reposts टैब में और उनके फॉलोअर्स के फीड में दिखाई देगा।
- इससे यूजर्स आसानी से शैक्षिक, मनोरंजक या प्रेरणादायक कंटेंट को चुनकर शेयर कर पाएंगे।
