Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है नया Privacy Display फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Privacy Display ऑन होने पर स्क्रीन को सीधे देखने वाले यूजर को कंटेंट साफ दिखाई देगा, लेकिन साइड एंगल से देखने पर स्क्रीन की विजिबिलिटी सीमित हो जाएगी। इससे पब्लिक जगहों पर फोन इस्तेमाल करते समय आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।

Samsung की नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। उम्मीद है कि यह सीरीज फरवरी में लॉन्च की जाएगी। आधिकारिक ऐलान से पहले ही ऑनलाइन कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनसे अपकमिंग स्मार्टफोन्स के फीचर्स की झलक मिल रही है। इसी कड़ी में एक नए लीक में Galaxy S26 Ultra के लिए खास Privacy Display फीचर की जानकारी सामने आई है।

Samsung Galaxy S26 Ultra​ Display Privacy Feature

Samsung Galaxy S26 Ultra Display Privacy Feature (Image Credits: YouTube/ TT Technology)

One UI 8.5 में दिखा Privacy Display फीचर

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Privacy Display फीचर को Samsung के अपकमिंग One UI 8.5 अपडेट में देखा गया है। यह अपडेट कंपनी के Good Lock कस्टमाइजेशन सूट में नए बदलाव लेकर आने वाला है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फीचर सिर्फ Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है। Good Lock से जुड़े एक स्क्रीनशॉट में क्विक सेटिंग्स पैनल के अंदर Privacy Display का टॉगल भी नजर आया है, जिससे साफ है कि यूजर्स इसे आसानी से ऑन या ऑफ कर सकेंगे।

End of Feed