Samsung ला रही कमाल का स्मार्टफोन, बिना नेटवर्क भी कर सकेंगे वीडियो कॉल

Samsung Galaxy S26 सीरीज में सैटेलाइट आधारित वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी जा सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक जानकारी ने टेक इंडस्ट्री में हलचल जरूर मचा दी है। अगर यह फीचर वाकई आता है, तो Samsung सीधे तौर पर Apple की उस तकनीक को टक्कर देगा, जिसे iPhone यूजर्स काफी समय से इस्तेमाल कर रहे हैं।

यदि आप भी किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां अक्सर नेटवर्क की दिक्कत रहती है तो आपके लिए बड़ी खबर है। स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के क्षेत्र में Samsung एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 सीरीज में सैटेलाइट आधारित वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी जा सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक जानकारी ने टेक इंडस्ट्री में हलचल जरूर मचा दी है। अगर यह फीचर वाकई आता है, तो Samsung सीधे तौर पर Apple की उस तकनीक को टक्कर देगा, जिसे iPhone यूजर्स काफी समय से इस्तेमाल कर रहे हैं।

Samsung Galaxy S26 series

Samsung Galaxy S26 series/Photo-Samsung

बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल करने की सुविधा

सैटेलाइट कॉलिंग का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर नेटवर्क न होने की स्थिति में भी संपर्क कर पाएंगे। माना जा रहा है कि Galaxy S26 फोन खुद ही यह पहचान लेंगे कि मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है और फिर अपने आप सैटेलाइट मोड में स्विच हो जाएंगे। इस मोड में फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होकर इमरजेंसी कॉल या वीडियो कॉल करने में सक्षम होगा। हालांकि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में काम करेगी, जहां सैटेलाइट सपोर्ट उपलब्ध होगा।

End of Feed