Samsung Galaxy S24 Launch: आज भारत में लॉन्च होगी Samsung Galaxy S24 सीरीज, कहां और कैसे देखें Live Streaming इवेंट

Samsung Galaxy S24 Launch Live Streaming, Watch Galaxy S24 Launch Event Online: सैमसंग इस सीरीज के तहत गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24 प्लस और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा फोन लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही सीरीज के कई लीक्स सामने आए हैं।

Samsung Galaxy S24 Launch Live Streaming: सैमसंग का 2024 का पहला अनपैक्ड इवेंट बस कुछ घंटे दूर है। इसी इवेंट में कंपनी अपने सबसे दमदार स्मार्टफोन गैलेक्सी एस 24 सीरीज को पेश करेगी। यूएसए में होने वाले सैमसंग अनपैक्ड 2024 इवेंट में स्मार्टफोन के साथ गैलेक्सी फिट3, एक किफायती फिटनेस ट्रैकर और नेक्स्ट जनरेशन के गैलेक्सी बड्स को भी लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra

Samsung Galaxy S24 सीरीज

ऑनलाइन कैसे देख सकेंगे इवेंट

गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट अमेरिका में होने वाला है। यह इवेंट सैन जोस, कैलिफोर्निया में SAP सेंटर में दोपहर 1 बजे EST (भारत में रात 11:30 बजे) से लाइव होगा। यदि आप गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और एक्स (पहले ट्विटर) जैसे प्रमुख प्लेटफार्म पर लाइव-स्ट्रीम कर सकेंगे।

End of Feed