Samsung Galaxy S24 Series: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग जल्द अपनी नई फ्लैगशिप प्रीमियम सीरीज गैलेक्सी S24 सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज को 18 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। अब गैलेक्सी S24 सीरीज के फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई है। बता दें कि इस सीरीज के तहत गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24+ और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा मॉडल को पेश किया जाएगा।
Samsung Galaxy S24 Series
Samsung Galaxy S24 Series: संभावित फीचर्स
टिपस्टर इवान ब्लास (@evleaks) ने अपनी एक्स पोस्ट में सैमसंग एस सीरीज के अपकमिंग फोन फीचर्स की जानकारी दी है। हालांकि, कंटेंट पोस्ट करने के बाद इसे सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। लेकिन कंटेंट हटाने से पहले ही 9टू5गूगल ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था।
लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज के सभी मॉडल को क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस किया जाएगा। वहीं इसमें वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए आईपी68 रेटिंग भी मिलेगी। दावा है कि बेस वेरियंट और प्लस वेरियंट को एल्युमीनियम आर्मर 2.0 बॉडी, जबकि अल्ट्रा मॉडल को टाइटेनियम फ्रेम के साथ पेश किया जाएगा।
डिस्प्ले की बात करें तो गैलेक्सी S24 को 6.2 इंच, गैलेक्सी S24+ को 6.7 इंच और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को 6.8 डायनामिक AMOLED 2X क्वाड-HD+ डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। सभी वेरियंट में 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S24 Series: कैमरा सेटअप
गैलेक्सी एस24 और गैलेक्सी एस24+ में 3x डुअल टेलीफोटो लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। वहीं गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 10x टेलीफोटो लेंस वाला 200 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। लीक में दावा किया जा रहा है कि गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा सीरीज को एआई फीचर्स से लैस किया जा सकता है।
