भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M36 5G, सुपर AMOLED स्क्रीन के साथ मिलेगा 6 साल का अपडेट

Samsung Galaxy M36 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) मिलता है। वहीं फोन में 6.7 इंच FHD+ सुपर AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलता है। Samsung Galaxy M36 5G में AI बेस्ड फीचर्स का भी है।

Samsung Galaxy M36 5G Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने भारत में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M36 5G को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस मजबूत परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ आता है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और सुपर एमोलेड डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं।

Samsung Galaxy M36 5G

Samsung Galaxy M36 5G

Samsung Galaxy M36 5G की कीमत

Galaxy M36 5G की शुरुआती कीमत भारत में ₹22,999 रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स के तहत इसे ₹16,999 में भी खरीदा जा सकता है। यह फोन Orange Haze, Serene Green और Velvet Black रंगों में उपलब्ध होगा और बिक्री 12 जुलाई से अमेजन और सैमसंग स्टोर्स पर शुरू होगी।

End of Feed