Affordable Phones: मार्केट में जहां स्मार्टफोन्स की बहार है और काफी कम कीमत में आप स्मार्टफोन खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी कम से कम 5,000 से 7,000 रुपये खर्चने होते हैं. इन स्मार्टफोन्स से अलग बेसिक फीचर वाले फोन्स भी मार्केट में उपलब्ध हैं जिन्हें ग्राहक 1 या 2 हजार रुपये में बजट में खरीद सकते हैं. लेकिन आप अगर अपने दफ्तर के कुछ कर्मचारियों के लिए इससे भी सस्ता फोन खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. हम आपको बता रहे हैं बेहद सस्ते सैमसंग फोन के बारे में जिसे 500 रुपये से भी कम बजट में खरीदा जा सकता है.
असल में इस फोन की बिक्री अमेजन या फ्लिपकार्ट पर नहीं, बल्कि फेसबुक पर हो रही है
डेटा प्लान की कीमत में आएगा फोन
सैमसंग का ये मोबाइल ग्राहकों को महज 350 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. असल में इस फोन की बिक्री अमेजन या फ्लिपकार्ट पर नहीं, बल्कि फेसबुक पर हो रही है जहां एक सेलर सैमसंग फोन्स को 350 रुपये में बातौर स्टॉक क्लियरेंस बेच रहा है. दिलचस्प है कि कोई भी इस फीचर फोन को खरीद सकता है और इसके लिए ग्राहकों को अलग से कोई कीमत नहीं चुकानी होगी.
मिलेगी फोन की होम डिलीवरी
फेसबुक मार्केट प्लेस पर इस स्टॉक क्लियरेंस सेल पर आप ये सैमसंग फोन खरीदने के बाद अपने पते पर होम डिलीवरी मंगवा सकते हैं. हालांकि हम अपने सभी पाठकों को जानकारी देना चाहते हैं कि इस तरह चूना लगाने वाले कई सारे ठग भी मार्केट प्लेस पर आपको मिल जाएंगे, ऐसे में समझदारी दिखते हुए फोन की कैश ऑन डिलीवरी मांगें और डिलीवरी मिलने के बाद अच्छे से प्रोडक्टी की जांच करने के बाद पैसा दें. गलती से भी इस तरह की डील्स में आप पहले पेमेंट ना करें.
