Samsung ने बैन किया ChatGPT, ये लोग अब इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे चैटबॉट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 3, 2023, 02:25 PM IST

Samsung ने सुरक्षा करणों के चलते अपने सभी कर्मचारियों को ChatGPT जैसे AI Tools का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। इसके अलावा दफ्तर से बाहर भी इनका उपयोग करते समय सतर्क रहने की सलाह कंपनी ने दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सैमसंग ने बैन किया चैटजीपीटी
  • सुरक्षा कारणों से लगाई गई रोक
  • कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश

Samsung Bans ChatGPT: सैमसंग अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स को बैन कर रही है जिसमें चैटजीपीटी भी शामिल है। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को इस सुविधा के दुरुपयोग के चलते चैटजीपीटी इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। हालांकि साउथ कोरिया की इस कंपनी ने अस्थाई तौर पर चैटजीपीटी बैन किया है, वो भी कंपनी के पर्सनल कंप्यूटर्स पर। सैमसंग के सबसे बड़े डिविजन के सभी कर्मचारियों को मेमो जारी कर कहा गया है कि इस टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों ने चैटजीपीटी पर कुछ संवेदनशील कोड्स अपनोड कर दिए थे।

Samsung Bans ChatGTP

कंपन अपन सभ कर्मचारियो सुविध दुरुपयो चलत चैटजीपीट इस्तेमा करन मन दिय

धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा चैटजीपीट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले इस टूल का इस्तेमाल दुनिया भर में धड़ल्ले से हो रहा है। चैटजीपीटी फायदेमंद होने के साथ बहुत से मामलों में बेहद नुकसानदायक भी है जिसका उदाहरण हाल में आए ठगी के कई मामले हैं। फिलहाल सैमसंग का कोई एआई प्रोडक्ट नहीं है और चैटजीपीटी को यूएस की ओपनएआई फर्म ने बनाया है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट का पैसा लगा है। गूगल पहले ही बार्ड नामक टूल पेश कर चुका है। ऐसे में विदेशी कंपनियों के हाथ अगर सैमसंग के डेटा लगता है तो ये काफी खतरनाक हो सकता है।

End of Feed