टेक एंड गैजेट्स

ऑफिस बुलाने से नाखुश हैं Apple के कर्मचारी, वर्क फ्रॉम होम नहीं मिलने पर छोड़ रहे कंपनी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 2, 2023, 07:46 PM IST

Apple Work From Home: एप्पल (Apple) के कर्मचारी अपने कंपनी के प्रबंधन से खुश नहीं हैं। एप्पल के कुछ कर्मचारी सप्ताह में 3 दिन ऑफिस से काम करने का विरोध कर रहे हैं। इसमें Apple टुगेदर नाम के एक समूह शामिल हैं।

Image

एप्पल ऑफिस

Photo : iStock

Apple Work From Home: एप्पल (Apple) के कर्मचारी अपने कंपनी के प्रबंधन से खुश नहीं हैं। एप्पल के कुछ कर्मचारी सप्ताह में 3 दिन ऑफिस से काम करने का विरोध कर रहे हैं। इसमें Apple टुगेदर नाम के एक समूह शामिल हैं। जिसका कहना है कि कंपनी के कुछ का ऑफिस नहीं आने के बावजूद काम करना संभव है। ऐसे में कंपनी को डिमांड के मुताबिक लचीले वर्क कल्चर को बढ़ावा देना चाहिए। अंदरूनी सोर्स के हवाले से बताया जा रहा है कि कर्मचारियों का एक बड़ा गुट लचीले काम वाली पॉलिसी के समर्थन में है। मामले से परिचित व्यक्ति ने बताया कि 10,000 से अधिक कर्मचारियों रिमोट-वर्क की वकालत कर रहे हैं और COVID-19 महामारी के दौरान जो नीति थी उसी मुताबिक काम करने को कह रहे हैं।

नहीं मिला वर्क फ्रॉम होम तो छोड़ी कंपनी

एक पूर्व कर्मचारी ने यह भी बताया कि कंपनी की अनिवार्य रिटर्न-टू-ऑफिस नीति के कारण उसने Apple छोड़ दिया था। एक कर्मचारी ने कहा कि ऑफिस के मुकाबले वह घर पर अधिक सहज और अधिक उत्पादक महसूस करता था। कुछ कर्मचारियों का मानना है कि कार्यालय से काम करने के लिए एप्पल का अनिवार्य नियम "नवाचार के विपरीत" है। एक कर्मचारी ने यह भी कहा कि ऑफिस आने के बाद भी ज्यादातर मीटिंग तो वर्चुअल रूप या ऑनलाइन होती हैं।

एप्पल ने कर्मचारियों को वर्क-फ्रॉम-होम के खिलाफ दी थी चेतावनी

बता दें कि COVID मामलों में गिरावट के बाद अगस्त 2022 में Apple ने अपनी वर्क फ्रॉम होम नीति को बदलना शुरू कर दिया था। कर्मचारियों सीईओ टिम कुक ने कहा था कि संशोधित ढांचा कंपनी की "व्यक्तिगत सहयोग को संरक्षित करते हुए" लचीले ढंग से काम करने की क्षमता को बढ़ाएगा जो कि Apple की "संस्कृति" के लिए आवश्यक है। वहीं इस साल मार्च में, कंपनी ने कथित तौर पर कर्मचारियों को वर्क-फ्रॉम-होम के खिलाफ चेतावनी दी थी और सख्त कार्रवाई करने को भी कहा था।

कई कंपनियों में है हाइब्रिड मोड

Apple ने अपनी बैक टू ऑफिस पॉलिसी का बचाव किया है और कहा है कि कोरोना से पहले ऑफिस से काम करना था। Apple टुगेदर तत्काल प्रबंधक के साथ सीधे समन्वय करके कार्यालय से काम पर अधिक लचीलेपन की मांग कर रहा है। समूह ने एक खुला पत्र प्रकाशित किया है, जिस पर अब तक 1,258 हस्ताक्षर हो चुके हैं। सिर्फ Apple ही नहीं, कई टेक कंपनियां हाइब्रिड तरीके से काम कर रही हैं। यह स्विच ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में बढ़ती महंगाई के बीच कई टेक कंपनियां वित्तीय अनिश्चितताओं का सामना कर रही हैं। सभी प्रमुख टेक दिग्गज जैसे Google, Microsoft, Amazon, HP और Meta हाइब्रिड मोड में काम कर रहे हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article