Goodbye Password, Welcome Passkey आप अब तक जो ट्रेडिशनल पासवर्ड सिस्टम इस्तेमाल करते आ रहे हैं, उसे अब गूगल अलविदा कहने वाला है। Passkey नाम का नया विकल्प अब जल्द लोगों के सामने होगा जिससे आपके अकाउंट का इस्तेमाल सुरक्षित होने के साथ यूजर फ्रेंडली भी होगा। बड़ा बदलाव लाने वाली इस ऑथेंटिकेशन तकनीक को वर्ल्ड पासवर्ड डे से पहले पेश किया गया है। नया Passkey फीचर आने के बाद गूगल अकाउंट और बाकी सभी गूगल सर्विस का इस्तेमाल पूरी तरह बदलने वाला है।
ठगी से बचाएगी नई तकनीक!
पहले आपको अकाउंट के पासवर्ड की रिकवरी के लिए अपने पालतू जानवर का नाम और ना जाने क्या-क्या जानकारी भरनी होती थी। लेकिन गूगल Passkey के साथ आप ऐप्स और वेबसाइट पर बायोमेट्रिक के इस्तेमाल से कर सकते हैं, इनमें फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या स्क्रीन लॉक पिन शामिल होंगे। ये तकनीक ना सिर्फ पहले से सुरक्षित होगी, बल्कि ऑनलाइन अटैक और ठगी वाले स्कैम से भी आपकी हिफाजत करेगी।
कैसे काम करती है Passkey
- यहां आपके अकाउंट के लिए यूनीक क्रिप्टोग्राफिक काज का एक पेयर जनरेट होगा। ये प्राइवेट और पब्लिक दोनों अकाउंट के लिए होगी।
- इनमें से प्राइवेट की आपके डिवाइस की सिक्योरिटी के लिए होगी, वहीं पब्लिक की गूगल सर्विसेज के लिए अपलोड की जाएगी।
- प्राइवेट की में गूगल आपकी आइडेंटिटी को वेरिफाय करता है, ताकि आप पासवर्ड के बिना साइन इन कर सकते हैं।
मिलने लगी है ये सर्विस
गूगल ने कई सारी जगहों पर ये फीचर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है जो क्रोम और एंड्रॉइड पर मिलना शुरू हो गए हैं। कई बड़ी कंपनियों में इसका उपयोग किया जा रहा है और यूजर्स जी.को/Passkey पर जाकर ये सर्विस एक्टिवेट कर सकते हैं। गूगल का कहना है कि पूरी तरह इस सर्विस को लागू करने में कुछ समय लगने वाला है, हालांकि कंपनी लगातार इसपर काम कर रही है। इसके अलावा गूगल बाकी वेब और ऐप डेवेलपर्स को इस सर्विस को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
