सैम ऑल्टमैन ने दिया क्रिसमस गिफ्ट, खुशी से झूम उठे ChatGPT यूजर्स

कुछ यूजर्स का कहना है कि 🎅 (सांता) और 🎄 (क्रिसमस ट्री) जैसे दूसरे फेस्टिव इमोजी भेजने पर भी यही क्रिसमस ईस्टर एग एक्टिव हो रहा है। वीडियो की स्टाइल, कहानी और फाइनल रिजल्ट पूरी तरह Sora खुद तय करता है। यानी हर वीडियो अपने आप में सरप्राइज होता है।

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने ChatGPT यूजर्स को क्रिसमस से पहले एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने एक ऐसा छिपा हुआ क्रिसमस ईस्टर एग टीज किया है, जिसमें सिर्फ एक इमोजी भेजने पर ChatGPT आपकी सेल्फी से जुड़ा पर्सनलाइज्ड क्रिसमस वीडियो मैसेज बना देता है।

Sam Altman as Secret Santa

Sam Altman as Secret Santa

X पर पोस्ट से बढ़ी उत्सुकता

सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने यूजर्स से ChatGPT में सिर्फ एक इमोजी भेजकर देखने को कहा। इसके बाद कई यूजर्स ने ट्राई किया और पाया कि 🎁 (गिफ्ट) इमोजी भेजते ही एक खास क्रिसमस फीचर एक्टिव हो जाता है।

End of Feed