ChatGPT Turns Matchmaker: कॉलेज के प्रोजेक्ट से लेकर लव लेटर लिखवाने तक में अब चैटजीपीटी का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन रूस का एक व्यक्ति इसको नेक्स्ट लेवल पर ले गया है। व्यक्ति ने डेटिंग साइट टिंडर पर अपना पसंदीदा जीवनसाथी खोजने के लिए चैटजीपीटी की मदद ली है। व्यक्ति ने दावा किया कि इसके बाद उसके टिंडर पर 5,000 से अधिक मैच आए हैं।
ChatGPT Turns Matchmaker
5,239 लड़कियों से मिला मैच
अलेक्जेंडर ज़दान नाम के व्यक्ति ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें दावा किया है कि उन्होंने टिंडर बॉट चलाने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया और इससे ऐप पर 5,239 लड़कियों से उनका मैच हुआ है।
जदान ने लिखा, ''मैंने एक लड़की को प्रपोज किया जिसके साथ चैटजीपीटी एक साल से मेरे लिए बातचीत कर रहा था। ऐसा करने के लिए न्यूरल नेटवर्क ने अन्य 5,239 लड़कियों के साथ फिर से कम्युनिकेट किया, जिन्हें उसने अनावश्यक मानकर हटा दिया और केवल एक को छोड़ दिया।''
इसलिए ली ChatGPT की मदद
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पार्टनर ढूंढने के लिए यह रास्ता चुना क्योंकि 'किसी प्रियजन को ढूंढना बहुत मुश्किल है। मैं काम करने, शौक पूरा करने, पढ़ाई करने और लोगों से संवाद करने के लिए समय चाहता हूं। मैं चैटजीपीटी के बिना खुद यह काम कर सकता हूं लेकिन यह बहुत लंबा और अधिक महंगा होगा।
चैटजीपीटी बॉट के कई वर्जन
जदान ने बताया कि चैटजीपीटी कभी-कभी उसे एक दिन में छह डेट सजेस्ट करता था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास चैटजीपीटी बॉट के कई वर्जन हैं। उन्होंने आगे बताया कि अपनी मंगेतर करीना को ढूंढने के बाद उन्होंने इससे ब्रेक ले लिया।
प्रपोज करने में भी ChatGPT रहा मददगार
उन्होंने कहा कि एआई बॉट ने अवांछित मैच को हटा दिया, "मेरी ओर से छोटी-मोटी बातें की", डेट की योजना बनाई और यहां तक कि उसे प्रपोज करने में भी मेरी मदद की।" व्यक्ति ने आगे कहा कि उन्होंने कुछ फिल्टर भी लगाए हैं जो उन महिलाओं को डिस्प्ले करेंगे, जिनके साथ वह लाइव बातचीत जारी रख सकते हैं।
