इंतजार खत्म! Jio की 5G सेवाएं 5 अक्टूबर से इन शहरों में होंगी शुरू, यहां जानें वेलकम ऑफर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 06:11 PM IST

रिलायंस जियो की ओर से एक स्टेटमेंट जारी कर कहा गया है कि कंपनी कल यानी दशहरे के खास अवसर पर दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में अपने ट्रू 5G नेटवर्क का ट्रायल शुरू करेगी।

Jio True 5G Launch: जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, रिलायंस जियो की ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल दशहरे से शुरू हो रहा है। यह सर्विस देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में शुरू की जाएंगी। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा।

Jio की 5G सेवाएं 5 अक्टूबर से इन शहरों में होंगी शुरू

Jio की 5G सेवाएं 5 अक्टूबर से इन शहरों में होंगी शुरू

यूजर्स को इसके साथ ही वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा। इनवाइटेड यूजर्स इन जियो ट्रू 5जी सर्विस का एक्सपीरियंस करेंगे और उनके अनुभवों के आधार पर ही कंपनी विस्तृत 5जी सर्विस लॉन्च करेगी।

End of Feed