12,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करेगा Redmi, बार-बार चार्जिंग का झंझट होगा खत्म

कंपनी इस समय 12,000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि रेडमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को इतनी बड़ी बैटरी क्षमता के साथ पेश कर सकती है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीन की दिग्गज कंपनी रेडमी की मजबूत पकड़ है। बजट से लेकर मिडरेंज सेगमेंट में रेडमी के स्मार्टफोन भारतीय ग्राहकों के बीच में जमकर पसंद किए जाते हैं। पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच में बड़ी बैटरी क्षमता को लेकर अजीब सी जंग छिड़ी हुई है। हर एक कंपनी अपने स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी पेश करने की कोशि में लगी हुई है। अब इस जंग में रेडमी भी उतर गई है। कंपनी एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जिसमें आपको स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

redmi smartphones (3)

रेडमी ला रहा हैअब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन।

लीक्स की मानें तो कंपनी इस समय 12,000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि रेडमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को इतनी बड़ी बैटरी क्षमता के साथ पेश कर सकती है। अगर रेडमी 12,000mAh की बैटरी के साथ स्मार्टफोन पेश करती है तो यूजर्स को बार-बार स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगाने से फुर्सत मिल जाएगी।

End of Feed