Samsung Galaxy S24 Ultra को सीधी टक्कर देता है Redmi का यह स्मार्टफोन, 200MP कैमरे वाले फोन की धड़ाम हुई कीमत

कैमरा डिपॉर्टमेंट के मामले में Redmi Note 13 Pro सीधे-सीधे Samsung Galaxy S24 Ultra को कड़ी टक्कर देता है। Galaxy S24 Ultra की ही तरह Redmi Note 13 Pro में 200 मेगापिक्सल सेंसर वाला कैमरा मिलता है। अब आप इसे हैवी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने के लिए डिस्काउंट ऑफर या फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर आने वाली सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब आपको प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने के लिए सेल आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी के पॉपुलर फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। अब आप इस स्मार्टफोन 15 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Redmi Note 13 Pro (8)

औंधे मुंह गिरी रेडमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत।(फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि कैमरा डिपॉर्टमेंट के मामले में Redmi Note 13 Pro सीधे-सीधे Samsung Galaxy S24 Ultra को कड़ी टक्कर देता है। Galaxy S24 Ultra की ही तरह Redmi Note 13 Pro में 200 मेगापिक्सल सेंसर वाला कैमरा मिलता है। अगर आपको एक ऐसा ड्यूरेबल स्मार्टफोन चाहिए जो कई सालों तक काम कर सके तो आपके लिए रेडमी का यह स्मार्टफोन एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। आइए आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले लेटेस्ट ऑफर के बारे में जानकारी देते हैं।

End of Feed