10,000mAh की बैटरी के साथ Redmi Note 17 Pro Max, Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50mp का कैमरा भी है

Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और Pro मॉडल में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Xiaomi ने भारत में अपनी Redmi Note 17 Pro Series लॉन्च कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारतीय बाजार में उतारा। ये दोनों फोन हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 17 के बाद Note 17 सीरीज का हिस्सा बने हैं। नई सीरीज में सबसे ज्यादा ध्यान Redmi Note 17 Pro Max की 10,000mAh बैटरी पर है। वहीं Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और Pro मॉडल में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Redmi Note 17 Pro Max

Redmi Note 17 Pro और Pro Max की कीमत

Redmi Note 17 Pro और Pro Max की कीमत

Redmi Note 17 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं Redmi Note 17 Pro Max की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है। यह 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल है। इसके टॉप 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है। कंपनी SBI, Axis Bank और IDFC First Bank कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा HDB Financial Services के जरिए 5,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है।

End of Feed