Xiaomi की सब ब्रैड रेडमी भारतीय बाजार में जमकर पॉपुलर है। बजट सेगमेंट में ज्यादातर मोबाइल यूजर्स रेडमी के स्मार्टफोन ही इस्तेमाल करते हैं। अगर आप रेडमी के फैंस और एक नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रेडमी जल्द ही अपनी पॉपुलर K90 सीरीज के पोर्टफोलियो को बढ़ा सकता है। इस सीरीज में कंपनी दो धाकड़ स्मार्टफोन्स को पेश कर सकती है। आइए आपको रेडमी के आने वाले दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेंगे दमदार फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Redmi)
Redmi K90 Series में कंपनी जल्द ही दो फोन्स जोड़ सकती है। इस सीरीज में कंपनी नेRedmi K90 और Redmi K90 Pro को शामिल सकती है। लीक्स की मानें तो कंपनी अक्टूबर महीने में दोनों फोन्स को मार्केट में पेश कर सकती है। मार्केट में दस्तक देने से पहले ही K90 सीरीज को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट की लिस्टिंग से इसके चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुके हैं।
सर्टिफिकेशन साइट में फोन्स हुए स्पॉट
Redmi K90 और K90 Pro को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2510DRK44C और 25102RKBEC के साथ स्पॉट किया गया है। लीक्स की मानें तो कंपनी Redmi K90 को बाजार में 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च कर सकती है। इस लीक्स से बड़ा संकेत मिलता है कि अपकमिंग सीरीज में कंपनी चार्जिंग कैपेबिलटी पर ज्यादा फोकस करने वाली है।
इस स्मार्टफोन में मिलने वाले संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का फ्लैट RGB OLED LTPS डिस्प्ले दे सकती है। इसके डिस्प्ले में फैंस को 2K रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
स्मार्टफोन में मिलेगी बड़ी बैटरी
इसमें मिलने वाली बैटरी की बात करें तो इसमें 7100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। लीक्स की मानें रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में 100W की फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, प्रीमियम मेटल मिड-फ्रेम दिया जा सकता है।
स्मार्टफोन में होगा पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
Redmi K90 Pro में मिलने वाले संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी वर्क के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। डिवाइस में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में भी आपको 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। अगर आप फोटोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो आपको इसके कैमरा सेटअप में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग की बात करें तो फिलहाल कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, लीक्स की मानें तो अक्टूबर महीने के अंत तक इसे बाजार में पेश किया जा सकता है।
