बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने एक और 5G फोन पेश किया है। कंपनी ने भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 17 5G के बाद कंपनी की बजट लाइनअप में दूसरी नई एंट्री है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है और इसकी बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी।
Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6GB तक RAM
Redmi 17C 5G की कीमत और बिक्री
Redmi 17C 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹22,999 में आएगा। फोन की बिक्री 7 अक्टूबर से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए होगी। फोन को Coffee Brew, Dark Night और Purple Dawn कलर में खरीदा जा सकेगा।
6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले
Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें HBM मोड में 810 निट्स तक की ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है।
डिस्प्ले में 16.7 मिलियन कलर्स और 83 प्रतिशत NTSC कवरेज दिया गया है। फोन को TÜV Rheinland की Low Blue Light, Circadian Friendly और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिली हैं। इसके अलावा फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6GB तक RAM
फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। इसमें 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। वर्चुअल RAM के जरिए RAM को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का विकल्प मिलता है। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
50MP का रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17C 5G में पीछे की तरफ सिंगल 50MP कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है और यह 1080p वीडियो 30fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरा में HDR, Soft-light Ring, Portrait, Time-lapse और Night Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
6000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग
Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। नेविगेशन के लिए GPS, GLONASS, Galileo और BeiDou का सपोर्ट दिया गया है। फोन Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसका वजन करीब 211 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 171.56x79.47x7.99mm है।
