भारतीय स्मार्टफोन बाजार में रेडमी एक पॉपुलर स्मार्टफोन है। बजट और मिडरेंज सेगमेंट में रेडमी के स्मार्टफोन्स खूब पसंद किए जाते हैं। 2025 में रेडमी की तरफ से एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं। अगर आपको रेडमी के स्मार्टफोन्स पसंद हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Redmi 15R 5G है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अपनी Redmi 15 सीरीज में शामिल किया है।
रेडमी ने पोर्टफोलियो में शामिल किया नया स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)
Redmi 15R 5G एक मिड रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन है। रेडमी ने इसे अपने ऑनलाइन मॉल के जरिए बाजार में पेश किया है। इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी और स्लिम डिजाइन मिलने वाला है। आइए आपको इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Redmi 15R 5G के फीचर्स
आपको बता दें कि Redmi 15R 5G को कंपनी ने अपने होम मार्केट यानी चीन के बाजार में पेश किया है। हालांकि कंपनी की भारतीय बाजार में जिस तरह से फैन फॉलोइंग है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.9 इंच की वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा जिससे आपको स्मूथ परफॉर्मेंस मिलने वाली है।
Redmi 15R 5G के डिस्प्ले में आपको Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मिलेगा जिससे आप गीले हांथों से भी इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी की मानें तो इस स्मार्टफोन में 48 महीने तक तगड़ी और स्मूथ परफॉर्मेंस मिलने वाली है। Redmi 15R 5G के रियर पैनल में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Redmi 15R 5G की कीमत
रेडमी ने अपने Redmi 15R 5G को कई सारे वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें आपको 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट जिसकी कीमत 1,599 युआन (तकरीबन 19,723 रुपये ) है का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा इसमें 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है जिसकी कीमत 1,699 युआन (तकरीबन 20,957 रुपये ) है। 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 1,899 युआन (तकरीबन 23,427 रुपये ) में और टॉप मॉडल 12GB + 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है की कीमत 2,299 युआन (तकरीबन 28,362 रुपये) है।
Redmi 15R 5G के कलर ऑप्शन
आपको बता दें कि रेडमी ने Redmi 15R 5G को स्लिम डिजाइन के साथ तैयार किया है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस सिर्फ 7.99mm है। इसमें आपको Cloud White, Lime Green, Twilight Purple और Star Rock Black कलर का ऑप्शन मिलता है।
