Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 4GB रैम वाले इस फोन कीमत जानकर लगेगा झटका

रियलमी ने इस स्मार्टफोन को बाजारमें दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है जिसमें Nebula Black और Moonlight Silver शामिल हैं। भारत में इस स्मार्टफोन की सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

अगर आप रियलमी के फैन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रियलमी ने भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जो कि Realme P4s Lite है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को किसी बड़े इवेंट के बजाय सीधे अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन है।

Realme (8)

रियलमी ने मिडरेंज सेगमेंट में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप यह फोन लेने वाले हैं तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह फोन 5G को सपोर्ट नहीं करता। यानी Realme P4s Lite एक 4G स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹16,499 रखी गई है।

End of Feed