Realme Narzo 80 Lite 4G की सेल हुई शुरू, सस्ते स्मार्टफोन में भी मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर

रियलमी ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में Realme Narzo 80 Lite 4G को लॉन्च किया था। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो बता दें कि इस स्मार्टफोन की सेल शुरू हो चुकी है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने बड़ी बैटरी से लैस किया है।

Smartphone Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी की तरफ से कुछ दिन पहले Realme Narzo 80 Lite को लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की तरफ से आने वाला एक 4G स्मार्टफोन है। अगर आप कम कीमत में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। रियलमी ने इस स्मार्टफोन में कम कीमत में शानदार फीचर्स दिए हैं। इसमें आपको 90Hz वाला डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।

Realme Smartphones (1)

रियलमी के सस्ते स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Realme Narzo 80 Lite 4G की कीमत

रियलमी ने Realme Narzo 80 Lite 4G को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप 4GB रैम वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 7299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, वहीं अगर आप 6GB रैम वाला मॉडल खरीदते हैं तो इसके लिए 8,299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इन दोनों ही वेरिएंट की फ्लैश सेल आज यानी 28 अगस्त से शुरू हो गई है। हालांकि इसकी पहली सेल 31 अगस्त से शुरू होगी।

End of Feed