जल्द भारत में लॉन्च होगी Realme GT 7 सीरीज, 10000mAh बैटरी से हो सकती है लैस

Realme GT 7 Series: एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दोनों Realme फोन को एक सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है, जो भारत में उनके जल्द ही आने की पुष्टि करता है। रियलमी इंडिया ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए देश में रियलमी जीटी 7 सीरीज के लॉन्च की जानकारी दी।

Realme GT 7 Series: रियलमी में पिछले महीने चीन में Realme GT 7 को लॉन्च किया था और इसे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपकमिंग फोन के बारे में एक टीजर साझा किया है और उम्मीद है कि यह Realme GT 7 सीरीज का हिस्सा होगा, जिसमें एक और मॉडल भी शामिल हो सकता है, Realme GT 7T। यह फोन 10,000mAh की विशाल बैटरी के साथ आने वाला दुनिया का पहला मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन बन सकता है। यह बैटरी क्षमता एक मीडियम साइज पावर बैंक के बराबर मानी जा सकती है।

Realme GT 7 Series: कब होगी लॉन्च

एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दोनों Realme फोन को एक सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है, जो भारत में उनके जल्द ही आने की पुष्टि करता है। रियलमी इंडिया ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए देश में रियलमी जीटी 7 सीरीज के लॉन्च की जानकारी दी।

End of Feed