Realme GT 5 Pro 16GB रैम और सबसे फास्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले के साथ DCI-P3 कलर गैमोट का 100 फीसदी कवरेज है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और एड्रेनो 750 GPU का सपोर्ट है।

स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने सबसे दमदार फोन Realme GT 5 Pro को घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन को 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन में सबसे फास्ट क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी सेंसर और 5,400mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। रियलमी इस फोन को आने वाले समय में भारत में लॉन्च कर सकती है।

Realme GT 5 Pro की कीमत

Realme का लेटेस्ट फ्लैगशिप ब्राइट मून, रेड रॉक और स्टारी नाइट कलर ऑप्शन में आता है। फोन 12GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 3,298 (लगभग 40,000 रुपये) है।

End of Feed