10 हजार में Realme ने लॉन्च किया धांसू फीचर्स वाला 5G फोन, जानें फीचर्स और कैमरा

Realme C65 5G Launched in India: रियलमी सी65 में एंड्रॉयड 14 आधारित Realme UI 5.0 मिलता है। 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इसमें Realme का डायनामिक बटन और एयर जेस्चर फीचर मिलते हैं, जो हम पहले Realme 12X 5G पर देख चुके हैं।

Realme C65 5G Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने किफायती फोन Realme C65 5G को शुक्रवार, 26 अप्रैल को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोनन को कम कीमत में दमदार फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G चिपसेट और दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। Realme C65 5G में 128GB तक स्टोरेज और 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है।

Realme C65 5G

Realme C65 5G

Realme C65 5G Price: कीमत

Realme C65 5G को भारत में दो कलर ऑप्शन- फेदर ग्रीन और ग्लोइंग ब्लैक में पेश किया गया है। Realme C65 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये जबकि 4GB + 128GB की कीमत 11,499 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। डिस्काउंट के साथ फोन को 10 हजार से कम की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

End of Feed