Realme C100i भारत में लॉन्च, मिलेगी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले

Realme C100i में 6.75 इंच का HD+ LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1570 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है।

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100i लॉन्च कर दिया है। कंपनी की C सीरीज के इस फोन को 6,500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और Android 16 आधारित Realme UI के साथ पेश किया गया है। फोन फिलहाल एक ही रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme C100i

6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले

Realme C100i की कीमत और उपलब्धता

भारत में Realme C100i की कीमत ₹14,999 रखी गई है। यह कीमत इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। कंपनी पात्र छात्रों को ₹250 का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है। फोन को Flipkart और Realme India के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह Midnight Black और Skyline Silver दो कलर ऑप्शन में आता है।

End of Feed