Realme 12x 5G Set To Launch In India: रियमली अपने किफायती फोन रियलमी 12 एक्स 5जी को जल्द भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट से पहले, कंपनी ने फोन की फीचर्स और कीमत की जानकारी शेयर कर दी है। फोन को भारत में 12 हजार से कम शुरुआती कीमत पर पेश किया जाएगा। इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और फुल-एचडी+ डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा।
Realme 12x 5G
Realme 12X 5G: कम कीमत में दमदार फीचर्स से लैस होगा फोन
एक प्रेस रिलीज में कंपनी ने कहा कि Realme 12X 5G की कीमत भारत में 12,000 रुपये से कम होगी। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है। इसमें डुअल स्पीकर और बड़ी बैटरी का भी सपोर्ट मिलेगा।
Realme 12X 5G: प्रोसेसर और रैम
चीनी वेरिएंट की तरह Realme 12X 5G का भारतीय वेरिएंट भी VC कूलिंग के साथ 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 5G चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
Realme 12X 5G: कैमरा और बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में एयर जेस्चर फीचर के अलावा IP54 रेटिंग भी मिलेगी। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी पैक की जा सकती है।
