यदि आप सस्ते लैपटॉप की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Primebook 2 Neo लैपटॉप भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है, जिसकी कीमत महज ₹15,990 से शुरू होगी। यह Android 15 पर आधारित PrimeOS 3.0 पर चलेगा और इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 6GB RAM और ऑन-स्क्रीन AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा पहले 100 खरीदारों को कंपनी ₹1,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट देने वाली है।
Primebook 2 Neo (image-Primebook)
मिलेगा दमदार प्रोसेसर और PrimeOS का सपोर्ट
Primebook 2 Neo में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99 चिपसेट होगा, जो 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आएगा। यूजर्स चाहें तो इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ा सकेंगे। लैपटॉप Android 15 पर आधारित PrimeOS 3.0 पर चलेगा, जो यूजर को एक मोबाइल और लैपटॉप का मिला-जुला अनुभव देगा।
AI फीचर्स से लैस होगा यह लैपटॉप
Primebook 2 Neo में कंपनी ने AI Companion Mode नामक एक ऑन-स्क्रीन AI असिस्टेंट देने वाली है, जो PDF, आर्टिकल्स और वेब कंटेंट को समरी कर सकता है। साथ ही इसमें Operator Mode भी होगा जो टास्क्स को ऑटोमेट कर सकता है। यह AI लैपटॉप को न सिर्फ स्मार्ट बनाता है, बल्कि स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए मददगार साबित होगा।
गेमिंग मोड और ऐप्स की भरमार
Primebook 2 Neo एक गेमिंग ऑप्टिमाइज मोड के साथ आएगा, जिसमें कीमैपिंग सपोर्ट होगा, जिससे Android गेम्स को लैपटॉप कीबोर्ड से बेहतर कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स को एक डेडिकेटेड ऐप स्टोर मिलेगा जिसमें 50,000 से ज्यादा Android ऐप्स तक पहुंच होगी।
Cloud PC और Global Search जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल
इस नए लैपटॉप में AI-Powered ग्लोबल सर्च फीचर मिलेगा, जिससे यूज़र फाइल्स, सेटिंग्स और ऐप्स में तुरंत सर्च कर सकेंगे। साथ ही, इसमें प्रीलोडेड Linux और Windows (Closed Beta) Cloud PC का भी सपोर्ट होगा, जो इसे मल्टी-OS लैपटॉप बनाता है। इसके चलते यह लैपटॉप ऑफिस वर्क और लाइट गेमिंग के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
