Poco की नई स्मार्टफोन सीरीज भारत में जल्द देगी दस्तक, टीजर वीडियो हुआ रिलीज

Poco India की तरफ से ऑफिशियल X हैंडल से नई लॉन्चिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। कंपनी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें Poco M Series को टीज किया गया है। कंपनी के पिछले लीक्स को ध्यान में रखें तो अपकमिंग सीरीज Poco M8 सीरीज हो सकती है।

बजट सेगमेंट में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको भारतीय बाजार में एक नई Poco M स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। पोको की तरफ से अब इस स्मार्टफोन सीरीज का टीजर वीडियो भी पेश कर दिया है। एक तरह से कंपनी ने इस टीजर वीडियो के जरिए पोको एम की लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है। लीक्स की मानें तो कंपनी की यह अपकमिंग सीरीज Poco M8 Series हो सकती है।

Poco M8

पोको अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है।

Poco M8 Series को लेकर पिछले कुछ समय से लीक्स सामने आ रही हैं। कंपनी इस सीरीज में फैंस के लिए दो स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जिसमें POCO M8 और POCO M8 Pro शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन सीरीज को लेकर किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई है।

End of Feed