सस्ते फोन में महंगे फीचर्स! 10 हजार से कम में 256GB स्टोरेज, इस दिन होगा लॉन्च

Poco C65: पोको सी65 के ग्लोबल वर्जन में मीडियाटेक हेलियो G85 चिपसेट, 8GB तक रैम और 256GB तक 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ 5,000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपने नए फोन Poco C65 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। इस फोन को पोको C65 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

Poco C65: भारत में जल्द होगा लॉन्च

अब एक रिपोर्ट ऑनलाइन सामने आई है जिसमें बताया गया है कि पोको C65 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। रिपोर्ट में हैंडसेट के भारतीय वर्जन की एक लीक फोटो भी जारी हुई है, जो स्मार्टफोन के बैक पैनल को दिखाती है। 91Mobiles की एक रिपोर्ट में पोको C65 के भारतीय वर्जन की एक लीक फोटो को शेयर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन को पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

End of Feed