Twin Cooktop Model: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 2023 इंडिया एनर्जी वीक की शुरुआत बेंगलुरु में कर दी है. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी और कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद ग्रहलोत के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मौजूद थे. इंडिया एनर्जी वीक में एनर्जी ट्रांजिशन पावरहाउस के रूप में भारत की बढ़ती ताकत को शोकेस करना लक्ष्य बनाया गया है. यहां भारत के एनर्जी फ्यूचर की चुनौतियों और संभवनाओं की चर्चा के लिए 30,000 से ज्यादा डेलिगेट्स, 1,000 एग्जिबिटर्स और 500 स्पीकर्स जमा हुए हैं.
पीएम ने पेश किया ट्विन कुकटॉप मॉडल
पीएम मोदी ने इस इवेंट में ट्विन कुकटॉप मॉडल से पर्दा हटाया है जो इंडियन ऑयल द्वारा तैयार किया गया इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम है. इससे पहले इंडियन ऑयल ने सिंगल कुकटॉप वाले इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम को डेवेलप कर इसका पेटेंट हासिल किया था. यूजर्स द्वारा मिली प्रतिक्रिया के हिसाब से ट्विन कुकटॉप मॉडल पेश किया गया है जिसका इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान और कारगर है.
क्या है ट्विन कुकटॉप मॉडल?
इंडियन ऑयल द्वारा पेश किया गया ट्विन कुकटॉप इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम खाना बनाने के लिए एक जानदार विकल्प है जो इस फील्ड में क्रांति ला सकता है. यहां ना सिर्फ सोलर, बल्कि सामान्य एनर्जी के सोर्स का इस्तेमाल एक साथ किया जा सकता है. इससे आप सिर्फ सोलर एनर्जी पर निर्भर नहीं रहते. बारिश और ठंड के मौसम में बादल जहां सोलर एनर्जी के रास्ते में बाधा बनते हैं, वहीं सामान्य ईंधन भी इस सिस्टम का हिस्सा है जिसमें सोलर एनर्जी ना बनने पर इसका इस्तेमाल किसी भी समय किया जा सकता है.
