ईयररिंग या हाईटेक डिवाइस? ओमान में PM मोदी के लुक ने सबको किया हैरान

प्रधानमंत्री मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद अपने पहनावे को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। उनके सलीकेदार सूट, सटीक फिटिंग और आधिकारिक आयोजनों में चुने गए चटख रंग अक्सर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में ओमान दौरे पर दिखा यह नया “स्टाइल” लोगों को हैरान कर गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ओमान आगमन बेहद भव्य रहा। उन्हें ओमान के रक्षा मामलों के उपप्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया, जहां पारंपरिक नृत्य और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ, हालांकि, इस औपचारिक समारोह के बीच सोशल मीडिया पर लोगों की नजर प्रधानमंत्री के दाहिने कान में पहने एक छोटे, चमकदार से “ईयररिंग” पर टिक गई, जिसने तरह-तरह की अटकलों को जन्म दे दिया।

PM Modi in Oman

PM Modi in Oman/Photo-thenowindia

ओमान दौरे में नया स्टाइल

प्रधानमंत्री मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद अपने पहनावे को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। उनके सलीकेदार सूट, सटीक फिटिंग और आधिकारिक आयोजनों में चुने गए चटख रंग अक्सर चर्चा में रहते हैं। लोग अब भी उस बंदगला सूट को याद करते हैं, जिस पर उनका नाम कढ़ाई से लिखा हुआ था। ऐसे में ओमान दौरे पर दिखा यह नया “स्टाइल” लोगों को हैरान कर गया।

End of Feed