SIM कार्ड वाला ईयरबड्स हुआ लॉन्च, क्या खत्म हो जाएगी स्मार्टफोन की जरूरत?

फिलहाल Plaud One के प्री-ऑर्डर अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और नीदरलैंड्स में लिए जा रहे हैं। यूक्रेन के लिए कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक डिलीवरी उपलब्ध नहीं है।

टेक्नोलॉजी की दुनिया में AI अब मोबाइल और कंप्यूटर से निकलकर सीधे ईयरफोन तक पहुंच गया है। Plaud ने Plaud One AI Earphones पेश किए हैं, जो कॉल और मीटिंग रिकॉर्ड करने, बातचीत को टेक्स्ट में बदलने और AI की मदद से उसका सार तैयार करने में सक्षम हैं। इनकी सबसे खास बात चार्जिंग केस में दिया गया eSIM और 4G LTE सपोर्ट है, जिसकी मदद से कई फीचर्स के लिए स्मार्टफोन से कनेक्ट रहना जरूरी नहीं होगा।

Plaud One AI Earphones
AI बनाएगा समरी से लेकर प्रेजेंटेशन तक/Photo-plaud.ai

5 मीटर दूर तक बातचीत रिकॉर्ड करने का दावा

Plaud One के दोनों ईयरबड्स में तीन MEMS माइक्रोफोन और एक VPU माइक्रोफोन दिया गया है। वहीं चार्जिंग केस में चार माइक्रोफोन और Beamforming तकनीक मौजूद है। कंपनी का दावा है कि केस करीब 5 मीटर दूर तक होने वाली बातचीत को रिकॉर्ड कर सकता है। ईयरफोन फोन कॉल और ऑनलाइन मीटिंग भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

End of Feed