नोट्स बनाने की झंझट खत्म! Plaud ने भारत में लॉन्च किए AI रिकॉर्डिंग डिवाइस

Plaud NotePin S को खासतौर पर पहनकर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे नेकलेस, क्लिप, रिस्टबैंड या पिन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी इसके साथ मैग्नेटिक पिन, रिस्टबैंड, क्लिप और लैनयार्ड जैसे एक्सेसरीज भी देती है।

AI आधारित नोट-टेकिंग सिस्टम के लिए दुनियाभर में पहचान बनाने वाली कंपनी Plaud ने आखिरकार भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारत में अपने दो डिवाइस Plaud Note Pro और Plaud NotePin S लॉन्च किए हैं। ये डिवाइस बातचीत, मीटिंग और अन्य जरूरी चर्चाओं को रिकॉर्ड करने के साथ-साथ उन्हें अपने आप ट्रांसक्रिप्ट, सारांश और सर्च किए जा सकने वाले कंटेंट में बदलने का काम करते हैं। दोनों डिवाइस कंपनी के अपने सॉफ्टवेयर फ्रेमवर्क Plaud Intelligence पर काम करते हैं।

Plaud Note Pro and NotePin S AI Note Takers

मीटिंग और बातचीत के लिए उपयोगी हो सकते हैं डिवाइस /photo- plaud

Plaud Note Pro और NotePin S की कीमत

भारत में Plaud Note Pro की कीमत 20,990 रुपये रखी गई है, जबकि Plaud NotePin S को 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। NotePin S में 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है और यह Black, Silver और Purple कलर में उपलब्ध है। वहीं, Note Pro को Black और Silver फिनिश में खरीदा जा सकता है। दोनों डिवाइस और इनके एक्सेसरीज Amazon, Blinkit और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदे जा सकते हैं।

End of Feed