Pixel 10 में नहीं मिलेगा यह सबसे खास और पॉपुलर फीचर, 10 दिन बाद होने वाली है लॉन्चिंग

Google Pixel 10 leak: अगर यह लीक सच साबित होता है, तो यूजर्स को फोन में वह छोटी पिन डालकर सिम बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, हालांकि इससे चलते-फिरते सिम बदलने का आसान तरीका भी खत्म हो सकता है। इसके बजाय इन डिवाइसेज में पूरी तरह eSIM तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिसमें दो एक्टिव eSIM स्लॉट मिलेंगे ताकि यूजर कनेक्टेड रह सकें।

गूगल जल्द ही Pixel 10 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। कहा जा रहा है कि 19 अगस्त के आसपास Pixel 10 सीरीज की लॉन्चिंग होगी। Pixel 10 कंपनी की नई फ्लैगशिप सीरीज होगी। Pixel 10 को लेकर हर दिन नए-नए लीक्स सामने आ रहे हैं। अब एक नई लीक सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि Pixel 10 सीरीज में सिम कार्ड ट्रे नहीं होगा यानी इस फोन में केवल ई-सिम कार्ड ही इस्तेमाल किया जाएगा।

Pixel 10 New Leaks/ Photo-TNN

Pixel 10 New Leaks/ Photo-TNN

सिर्फ ई-सिम के साथ लॉन्च होगी गूगल की Pixel 10 सीरीज

जाने माने टिप्स्टर इवान ब्लास (Evan Blass) ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक नई पोस्ट में दावा किया है कि गूगल अपने अगले जेनरेशन के तीन स्मार्टफोन्स पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो और पिक्सल 10 प्रो XL से फिजिकल सिम स्लॉट को हटा सकता है। इसके बजाय इन डिवाइसेज में पूरी तरह eSIM तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिसमें दो एक्टिव eSIM स्लॉट मिलेंगे ताकि यूजर कनेक्टेड रह सकें। अगर यह लीक सच साबित होता है, तो यूजर्स को फोन में वह छोटी पिन डालकर सिम बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, हालांकि इससे चलते-फिरते सिम बदलने का आसान तरीका भी खत्म हो सकता है।

End of Feed