टेक एंड गैजेट्स

16GB रैम, 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन, बजट में मिलेगा यह तगड़ा फोन

शाओमी ने अपना एक नया स्मार्टफोन Redmi 15 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कम कीमत में एक से बढ़कर फीचर्स दिए हैं। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।

Image

रेडमी के इस स्मार्टफोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Xiaomi Redmi New Smartphone Launch: चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपने फैंस के लिए नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन इसके सब ब्रैंड रेडमी की तरफ से पेश किया गया है जो कि redmi 15 5G है। रेडमी ने इस स्मार्टफोन को फिलहाल अभी मलेशिया के मार्केट में लॉन्च किया है लेकिन, जल्द यह भारतीय बाजार में भी दस्तक देगा। रेडमी 19 अगस्त को इसे भारत में लॉन्च करने जा रही है। अगर आप कम कीमत में लेटेस्ट और दमदार फीचर वाले चाहते हैं Redmi 15 5G की तरफ जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी के साथ 144Hz वाला डिस्प्ले मिलेगा।

रेडमी भारतीय बाजार में एक बहुत ही अधिक पॉपुलर स्मार्टफोन है। बजट से लेकर मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में इसकी तगड़ी पकड़ है। अपकमिंग Redmi 15 5G से कंपनी अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे सकती है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कम कीमत में तगड़े फीचर्स दिए हैं। इसकी डिस्प्ले को Wet Touch technology 2.0 से लैस किया गया है जिससे आप गीले हाथों से भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको बड़ी बैटरी मिलने वाली है जिससे बार-बार चार्जिंग का झंझट भी खत्म होगा।

Redmi 15 5G की कीमत

कंपनी ने Redmi 15 5G को मलेशिया के मार्केट में सिगंल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है । इसे कंपनी ने MYR 729 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है जिसकी भारतीय कीमत लगभग 15000 रुपये है। उम्मीद है कि कंपनी इसी प्राइस ब्रैकेट में भारतीय बाजार में भी लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं जिसमेंRipple Green, Titan Gray और Midnight Black आते हैं।

Redmi 15 5G के फीचर्स

शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मुहैया कराया है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें 144Hz का शानदार रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। धूल और पानी के छीटों से सेफ रखने के लिए इसमें IP64 की रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट मिलता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।

Redmi 15 5G में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 दिया है जो कि HyperOS 2.0 पर रन करता है। स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। शाओमी ने इसमें वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट दिया है। आप 16GB तक इसकी रैम कैपेसिटी को बढ़ा सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में मेमोरी कार्ड का भी ऑप्शन दिया है जिससे स्टोरेज को आप 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

Redmi 15 5G-कैमरा और बैटरी

Redmi 15 5G के अगर कैमरा डिपॉर्टमेंट की बात करें तो इसमें कंपनी ने डुअल कैमरा का सपोर्ट दिया है। इसका कैमरा सेक्शन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। रियर कैमरे में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बताया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में यह शाओमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो कि इतनी बड़ी बैटरी क्षमता के साथ आता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article