अपने आप कभी भी अचानक से बज सकता है आपका फोन, खुद सरकार ने दी जानकारी

भारत सरकार ने नई Cell Broadcast आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण शुरू किया है। ऐसे में आपके फोन पर कभी भी अलर्ट आ सकता है। आने वाले टेस्ट अलर्ट से घबराएं नहीं, यह सिर्फ सुरक्षा जांच का हिस्सा है।

यदि आपका फोन अगले एक दो दिन या फिर आज ही अचानक से जोर-जोर से बजने लगे तो आपको घबराना नहीं है, क्योंकि दूरसंचार विभाग (DoT) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) मिलकर देशभर में “Cell Broadcast System” का ट्रायल कर रहे हैं। इस दौरान लोगों के मोबाइल फोन पर अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में टेस्ट मैसेज आ सकते हैं, जिन्हें लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह सिर्फ एक मॉक (ड्रिल) है।

dgtelecom

अपने आप कभी भी बज सकता है आपका फोन, खुद सरकार ने दी जानकारी/Photo-dgtelecom/file

क्या है Cell Broadcast System?

Cell Broadcast (CB) एक ऐसी तकनीक है, जिसके जरिए किसी खास भौगोलिक क्षेत्र में मौजूद सभी मोबाइल फोन पर एक साथ अलर्ट भेजा जा सकता है। यह सिस्टम आपदा या आपात स्थिति जैसे भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने या गैस रिसाव जैसी घटनाओं में तुरंत सूचना देने के लिए बेहद कारगर साबित होगा। इससे अलर्ट लगभग रियल-टाइम में लोगों तक पहुंच पाएगा, हालांकि यह अलर्ट पहली बार नहीं भेजा रहा है। इससे पहले भी इसकी टेस्टिंग हो चुकी है।

End of Feed