OWS और TWS ईयरफोन में क्या है अंतर? खरीदने से पहले नहीं जाना तो पछताएंगे!

OWS vs TWS Earphones: TWS ईयरफोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि वे बाहरी शोर को लगभग पूरी तरह से ब्लॉक कर देते हैं, जिससे म्यूजिक का एक्सपीरियंस बेहतर होता है। इसके विपरीत, OWS ईयरफोन बाहरी शोर को आने देते हैं। OWS और TWS दोनों के अपने फायदे हैं।

OWS vs TWS Earphones: अगर आप नया वायरलेस ईयरफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके सामने दो विकल्प सबसे पहले आते हैं- TWS (True Wireless Stereo) और अब नया ट्रेंड OWS (Open Wearable Stereo)। दिखने में दोनों आकर्षक हैं लेकिन तकनीक और यूजर एक्सपीरियंस के लिहाज से इन दोनों में कई फर्क हैं। यहां हम आपको इन दोनों ईयरफोन के बीच के मुख्य अंतर बता रहे हैं। ताकि आप अपने लिए बेहतर विकल्प ले सकें।

OWS vs TWS Earphones

OWS vs TWS Earphones (image-istock)

डिजाइन और फिटिंग में बड़ा फर्क

TWS ईयरफोन पूरी तरह से कान के भीतर फिट होते हैं और एयरटाइट सीलिंग के कारण बेहतर नॉइज आइसोलेशन देते हैं। वहीं, OWS ईयरफोन ओपन-ईयर डिजाइन पर आधारित होते हैं जो कान को पूरी तरह से बंद नहीं करते। ये आमतौर पर कान के बाहर या चारों ओर सेट होते हैं जिससे लंबे समय तक पहनना ज्यादा आरामदायक होता है।

End of Feed