Oppo Reno 10 Pro 5G: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने भारत में अपने कैमरा फोन ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G की कीमत में कटौती की है। दरअसल, कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज ओप्पो रेनो 11 लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यही कारण है कि कंपनी ने ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G की कीमत में 17 हजार रुपये की कटौती की है।
ओप्पो रेनो 11 प्रो 5जी
Oppo Reno 10 Pro 5G: नई कीमत
ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G को भारत में जुलाई में एकमात्र 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया था। लॉन्च के दौरान फोन की कीमत 44,999 रुपये थी, जिसे अब 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन पर 15 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे ग्लॉसी पर्पल और सिल्वरी ग्रे शेड्स में खरीदा जा सकता है।
Oppo Reno 10 Pro 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G में 6.7 इंच फुल HD+ 3D कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर और 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रैम को 8GB और बढ़ाया जा सकता है।
Oppo Reno 10 Pro 5G: कैमरा
कैमरे की बात करें तो ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमे OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी IMX890 सेंसर, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Oppo Reno 10 Pro 5G: बैटरी
फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलते हैं। इसमें 80W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी पैक की गई है।
