7000mAh की बैटरी के साथ Oppo F31 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo F31 Series: 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी है। Oppo F31 सीरीज के तहत कंपनी ने Oppo F31 5G, Oppo F31 Pro 5G को भी पेश किया है। इन तीनों फोन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Oppo ने अपने नए फोन Oppo F31 Pro+ 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo F31 Pro+ 5G के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा ओप्पो के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी है। Oppo F31 सीरीज के तहत कंपनी ने Oppo F31 5G, Oppo F31 Pro 5G को भी पेश किया है। इन तीनों फोन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Oppo F31 Series

Oppo F31 Series/Photo-Timesnowhindi

Oppo F31 5G की कीमत

Oppo F31 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलेगी, वहीं 256GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। फोन को मिडनाइट ब्लू, क्लाउड ग्रीन और ब्लूम रेड कलर में खरीदा जा सकेगा। Oppo F31 Pro 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है और Oppo F31 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है। Oppo F31 Pro 5G और F31 Pro+ 5G की बिक्री 19 सितंबर से होगी। वहीं Oppo F31 5G की बिक्री 27 सितंबर से होगी।

End of Feed