OpenAI ने टीचर्स के लिए ChatGPT में जोड़ दिया धमाकेदार फीचर, AI Tool आसान करेगा कई काम

ChatGPT For Teachers एक ऐसा एआई टूल है जो टीचर्स के कई काम को आसान करने वाला है। यह प्लेटफॉर्म क्लासरूम की तैयारी, कॉलोब्रेशन और एआई को सपोर्ट करता है।

ChatGPT एक पॉपुलर एआई चैटबॉट है। ओपनएआई ने जब से इसे लॉन्च किया है तब से कंपनी यूजर्स की सहूलियत के लिए इसे अपग्रेड कर रही है। इतना ही नहीं लॉन्च के बाद से अब तक इसमें कई सारे तगड़े फीचर्स जोड़े गए हैं। OpenAI ने अब टीचर्स की सहूलियत के लिए चैटबॉट में एक नया फीचर जोड़ा है जिसका नाम ChatGPT For Teachers है। कंपनी ने इसे अध्यापकों और स्कूल प्रशासन की सहूलियत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

ChatGPT (5)

ओपनएआई ने एआई चैटबॉट में जोड़ा नया फीचर।(फोटो क्रेडिट-Digit)

ChatGPT For Teachers एक ऐसा एआई टूल है जो टीचर्स के कई बड़े काम आसान करने वाला है। यह प्लेटफॉर्म क्लासरूम की तैयारी, कॉलोब्रेशन और एआई को सपोर्ट करता है। इस टूल की मदद से स्कूल के लिए जरूरी प्राइवेसी को भी बरकरार रखा जाता है। ChatGPT के नए एआई टूल का पूरा मकसद शिक्षक को एक सुरक्षित, पर्सनल और आसान एआई प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा कर पढ़ाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है।

End of Feed